फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जमीन कब्जामुक्त कराने की सीएम से लगाई गुहार

Sat, 14 Nov 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर पूरे शिवदीन के मजरा बड़हीपुरवा निवासी कुलशुम ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर अपनी जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन

कुलशुम के मुताबिक, गाटा संख्या 486 में 0.200 हेक्टेयर भूमि उनके नाम दर्ज है, लेकिन सहखातेदारों ने उनके हिस्से पर भी कब्जा कर रखा है। कब्जा हटाने की बात कहने पर विपक्षी गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप है कि 23 जुलाई 2026 को सुबह करीब साढ़े आठ बजे जमीन खाली कराने पहुंचने पर उनकी पिटाई की गई। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर उनकी जान बची। जिला स्तर पर कई शिकायतों के बाद भी न्याय न मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें