फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रीलंकाई दल ने गंध कुटी में किए दर्शन-पूजन

Sat, 14 Nov 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 बौद्ध सभा के दौरान अनुयायियों को प्रवचन सुनाते ​बौद्ध ​भिक्षु। 
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में शनिवार को श्रीलंका से आए 55 सदस्यीय श्रद्धालुओं के दल ने बौद्ध भिक्षु श्रद्धालोक महाथेरो के नेतृत्व में गंध कुटी में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का आयोजन भी हुआ। इसमें महाथेरो ने धम्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरीर, वाणी और मन की पवित्रता ही धम्म है। उन्होंने तृष्णा और लोभ का त्याग, शील का पालन तथा शुद्ध विचारों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संसार के सभी पदार्थ अनित्य हैं और कर्म ही नैतिकता का आधार है। केवल धर्मग्रंथों का अध्ययन धम्म नहीं है। उन्होंने काल्पनिक स्वर्ग के बजाय संसार को धम्म राज्य बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें