फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
जूडो प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी को प्रमाण पत्र प्रदान करते मुख्य अति​थि। - फोटो : जूडो प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी को प्रमाण पत्र प्रदान करते मुख्य अति​थि।
विज्ञापन
कटरा। जगतजीत इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक दिवसीय मंडलीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई ने की। प्रतियोगिता में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती के जूडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता अंडर-14 बालिका वर्ग 32 किलोग्राम भार वर्ग में लक्ष्मी ने, 36 किलोग्राम में माही, 40 किलोग्राम में पलक, अंडर-17 बालिका वर्ग 40 किलोग्राम भार वर्ग में साहिना, 44 किलोग्राम मेंं दीपांजलि, 48 किलोग्राम में राधिका और 57 किलोग्राम में डॉली मिश्रा ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग 30 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम ने, 40 किलोग्राम में हर्षित शुक्ला, 45 किलोग्राम में यशराज जायसवाल, अंडर-17 बालक वर्ग 55 किलोग्राम भार वर्ग में अमर तिवारी, 60 किलोग्राम में आशुतोष मिश्रा, 66 किलोग्राम में अभिषेक और अंडर-19 बालक वर्ग 45 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम गुप्ता, 50 किलोग्राम में रंजीत गिरी, 55 किलोग्राम मेंं कृष्ण कुमार यादव ने गोल्ड मेडल जीता। विजेताओं को थाना प्रभारी इकौना अखिलेश कुमार पांडेय ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्योत प्रकाश पांडेय, जिला क्रीड़ा सचिव आशीष कुमार, अवधेश कुमार चौधरी, अच्छे लाल चौधरी, राजेश कुमार द्विवेदी, हनुमान प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें