फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बलरामपुर के खिलाड़ियों ने शतरंज में मारी बाजी

Sun, 12 Oct 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में दांव आजमाते ​खिलाड़ी। - संवाद
विज्ञापन
कटरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग व स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को जगतजीत इंटर काॅलेज इकौना में मंडलस्तरीय विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बलरामपुर के खिलाड़ियों ने बहराइच व श्रावस्ती के खिलाड़ियों को मात दी।
विज्ञापन


मंडलीय प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य राम विहारी वाजपेयी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दिया। इसमें बलरामपुर, बहराइच एवं श्रावस्ती की जूनियर व सीनियर, बालक तथा बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

पहले चरण में बलरामपुर के खिलाड़ी श्रावस्ती के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में पहुंचे। फाइनल मुकाबले में बलरामपुर ने बहराइच को हराया। विजेता खिलाड़ी 14 से 16 अक्तूबर तक अलीगढ़ जिले में आयोजित होने वाले प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आशीष कुमार, हनुमान प्रसाद, सुनील कुमार, अर्पण पांडेय व उमेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें