फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 24 में से पांच मामलों का ही हुआ निस्तारण

Sun, 12 Oct 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सोनवा में ​शिकायत सुनते एएसपी व सीओ। - स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
श्रावस्ती/जमुनहा। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 24 मामले आए, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण किर दिया गया। अन्य मामलों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के लिए संबंधितों को निर्देश दे दिए गए।
विज्ञापन


मल्हीपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में ग्राम मोंगला निवासी सुधीर सिंह ने शिकायती पत्र देकर धार्मिक स्थान पर उपद्रव करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने पत्र के जरिये कहा है कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिवाला पूजा समिति की ओर से बनाए गए पूजा पंडाल को शनिवार को तोड़ दिया। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाता है। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

इसी तरह सोनवा थाने में एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम व सीओ इकौना भरत पासवान ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। कुल तीन मामलों में से किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इसी क्रम में गिलौला में दो, इकौना में दो, सिरसिया में छह, नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती में दो तथा हरदत्तनगर गिरंट में भी दो मामले आए। इन सभी थानों में एक-एक मामले का निस्तारण कर दिया गया। मल्हीपुर में आए एक व कोतवाली में आए छह मामलों में से किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें