फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कलेक्ट्रेट में पायलट परियोजना का हुआ शुभारंभ

Wed, 25 Feb 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को गर्भधारण-पूर्व (प्री-कॉन्सेप्शन) पोषण सुधार आधारित पायलट परियोजना का शुभारंभ किया गया। यह परियोजना डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शुरू हुई। जिले में परियोजना के संचालन के लिए महिला प्रधान वाले चार तथा एक पुरुष प्रधान वाले एक गांव को चयनित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि यह पायलट परियोजना हरिहरपुर रानी ब्लॉक के ग्राम जौगढ़, वर्गावर्गी, शिवगढ़ कला, अमवा व जरकुशहा में संचालित की जाएगी। इनमें से चार में महिला ग्राम प्रधान हैं, इन गांवों कि आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य सखी तथा सीएचओ विशेष भूमिका निभाएंगे। परियोजना में 30 वर्ष की आयु वाले नवविवाहित दंपती, पहली बार गर्भधारण की योजना बना रहे नवविवाहित दंपति तथा एक संतान वाली माताएं शामिल हैं। चिह्नित गांवों में लाभार्थियों की सूची तैयार कर नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श, सास-बहू सामुदायिक बैठक व पुरुष सहभागिता सत्र का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर रवि नारायण पहरी, मधुश्री बनर्जी, अनुराग सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह, संदीप कुमार, डीपीओ प्रभाकर कुमार दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें