फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, छह घायल

Fri, 28 Mar 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। टंडवा महंत से शुक्रवार को कुछ लोग पिकअप पर सवार होकर पयागपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पयागपुर थाना क्षेत्र के नेजाभार में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उस पर सवार छह लोग जख्मी हो गए। जिनको सीएचसी इकौना लाया गया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंडवां महंत निवासी शिवपूजन (65) शुक्रवार को परिवार के अन्य लोगों के साथ पिकअप से बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत ग्राम कलुई में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान पिकअप पर शिवपूजन की पत्नी छोटका (60), लोकनाथ की पत्नी सूरसता (52), गया प्रसाद की पत्नी सुखराजी (50), बाबूराम की पत्नी बचना (50) सहित अन्य लोग मौजूद थे। पिकअप जैसे ही पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेजाभार के निकट पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे यह सभी जख्मी हो गए। घायलों का सीएचसी इकौना में उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें