श्रावस्ती। पॉलीटेक्निक के विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित आवेदन तिथि को बढ़ाकर 10 मई कर दिया गया है। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पाॅलीटेक्निक में प्रवेश के लिए पहले 30 अप्रैल की तिथि को बढ़ाकर 10 मई कर दिया गया है। वहीं, आवेदनों में त्रुटि सुधार की तिथि को संशोधित करते हुए आठ से 11 मई निर्धारित किया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।