फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक बरसात के दौरान एहतियात बरतें लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अधिक बरसात व बिजली गिरना प्राकृतिक आपदा है। लोग इस दौरान नदी, नाले, पोखर आदि के किनारे न जाएं। न ही अपने परिवारीजनों को वहां जाने दें। सुरक्षित स्थान पर रहें और सावधानी बरतें। यह बातें शनिवार को डीएम ने लोगों के लिए जारी अपील में कहीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओपी आर्य ने कहा है कि आसमान में विपरीत ऊर्जा के बादल हवा से उमड़ते घुमड़ते रहते हैं, जो विपरीत दिशा में जाते हुए टकराते हैं। इससे होने वाले घर्षण के कारण बिजली पैदा होती है, जो धरती पर गिरती है।
बिजली लोहे के खंभों के आसपास से गुजरती है तो वह कंडक्टर का काम करता है। उस समय यदि कोई उसके संपर्क में आता है तो उसकी जान जा सकती है। आसमान में अंधेरा छाए व तेज हवा चले तो सतर्र्क हो जाएं। गड़गड़ाहट हो तो समझ लें कि बिजली गिरने वाली है। ऐसे में आवश्यक न हो तो बाहर न जाएं, घर के अंदर व सुरक्षित स्थान पर रहें।
विज्ञापन

यात्रा से बचें, साइकिल, मोटर साइकिल, ट्रैक्टर आदि वाहनों से नीचे उतर जाएं। क्योंकि यह बिजली को आकर्षिक करते हैं। अपने घर की खिड़की दरवाजों को बंद कर दें, बच्चें को बाहर न जाने दें। बिजली के उपकरण को प्लग से निकाल दें। लकड़ी व अन्य मलबे को हटा दें। अधिक बरसात व बिजली गिरने की घटनाओं के दौरान धातु के औजार जैसे कुदाल, कुल्हाड़ी, छाता, धातु का झूला, धातु की कुर्सी, कैंची, चाकू आदि वस्तुओं की निकटता से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें