फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल

Thu, 21 Aug 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर में बुधवार सुबह पांच बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे चिलचिलाती धूम व उमस भरी गर्मी में दिनभर लोग बेहाल रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी को लेकर रही। कई लोगों को बिना नहाए ही कार्यस्थल जाना पड़ा।
विज्ञापन


नगरवासियों को दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद थी, लेकिन शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। यह समस्या एक दिन की नहीं, बल्कि अन्य दिनों में भी कभी आधे घंटे तो कभी एक घंटे के लिए आपूर्ति बाधित कर दी जाती है।

अधिशाषी अभियंता राजनरायण ने बताया कि भिनगा उपकेंद्र में कुछ तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बाधित कर दी गई है। खराबी दूर होते ही सप्लाई नियमित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें