फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। पीस पार्टी की जिला इकाई के कार्यकर्ता मंगलवार को इकौना तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा को सौंपे राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन में पीस पार्टी जिलाध्यक्ष अब्दुल हकीम ने कहा है कि भाजपा सरकार विरोधी दल की पार्टियों पर अत्याचार कर रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जनहित में आवाज उठाने वाली विपक्षी पार्टियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।
पीस पार्टी के मऊ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मुनव्वर अली, रामपुर के सांसद आजम खान, उनकी पत्नी व विधायक रामपुर डॉ. तनजीम फातिमा तथा उनकेे पुत्र अब्दुल्ला आजम खान, गोरखपुर के डॉ. कफील, एएमयू के छात्र उस्मानी सहित बहुत से राजनीति पार्टियों के नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संवैधानिक रूप से आवाज उठाने पर संघर्ष करने वालों का उत्पीड़न करा रही है। ऐसे लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें