फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण पर दें ध्यान

विज्ञापन
सीएचसी इकौना में आयोजित बैठक में मौजूद आशा व आशा संगिनी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए शुक्रवार को सीएचसी इकौना में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक ने की। बैठक में मौजूद आशा कार्यकर्ता व संगिनी को जनसंख्या नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में आयोजित बैठक में अधीक्षक डॉ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की प्रथम कड़ी आशा कार्यकर्ता व संगिनी हैं। ग्रामीण महिलाओं व शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में आशा कार्यकर्ता तथा संगिनी की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी आशाओं को चाहिए कि वह ग्रामीण महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयास करें।
इस दौरान मौजूद आशा कार्यकर्ता व संगिनी को हाथ धोने के सही तरीके, थर्मामीटर का प्रयोग, एलबीडब्ल्यू टैकिंग, एचआरपी की पहचान व प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह भी कहा इस सभी आशा कार्यकर्ता जनसंख्या नियंत्रण पर विशेष ध्यान दें। वह अपने गांव में महिलाओं को परिवार नियोजन के संसाधन अपनाने व नसबंदी की सलाह भी दें। जिससे देश के विकास में किसी प्रकार की कोई बाधा ना आए।
विज्ञापन

उन्होंने टीकाकरण संबंधी बातों पर विशेष ध्यान देने को कहा, जिससे नवजात शिशुओं को अधिक से अधिक टीके लग सकें। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं व संगिनियों को यह भी बताया गया कि अगर कहीं पर संक्रामक बीमारी होने की आशंकाएं हैं, तो तत्काल सीएससी पर बने कंट्रोल रूम को अवगत कराएं। इस दौरान ब्लॉक कोआर्डिनेटर यूनिसेफ विजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अनिल त्रिपाठी, अब्दुल हन्नान, फैमली प्लानिंग काउंसलर, आशा संगीनी, श्याम पति, रेखा, शशि मिश्रा, गीता सोनी तथा वेदवती त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें