फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपान पर ध्यान दें गर्भवती : डॉ. प्रीति

Sat, 13 Dec 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में हुई एनीमिया कार्यशाला में मौजूद चिकित्साकर्मी।- स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनीमिया मुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान गोरखपुर एम्स व यूनिसेफ के विशेषज्ञों ने कर्मियों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षक डॉ. प्रीति बाला ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को रक्ताल्पता होने की अधिक आशंका रहती है। ऐसे में उन्हें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से महिलाओं को एनीमिया से बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

सीएमओ ने कहा कि गर्भवती महिला को यदि प्रसव के 24 सप्ताह पहले ही खून की कमी का पता चल जाए, तो रक्त की पूर्ति आवश्यक दवाओं से भी की जा सकता है। ऐसे में महिलाओं को समय-समय पर चिकित्सीय परीक्षण कराते रहना चाहिए, जिससे उन्हें सेहत की सही जानकारी मिलती रहे। इस मौके पर डॉ. रामरथ, डॉ. प्रवीन कुमार, अर्पिता पाल सहित अन्य चिकित्सक व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें