फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 1,29,180 विद्यार्थियों ने दी अर्धवार्षिक परीक्षा

Sat, 13 Dec 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 984 विद्यालयों के 1,49,390 छात्रों के सापेक्ष 1,29,180 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली में कक्षा एक व दो की परीक्षा नहीं थी। पहली पाली में कक्षा तीन की हिंदी तथा कक्षा चार से आठ तक की सामाजिक विषय की परीक्षा हुई। इसी क्रम में द्वितीय पाली में कक्षा दो से आठ तक की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में 20,210 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें