श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में त्वचा रोग व खांसी के मरीजों की भरमार रही। इस दौरान चिकित्सकों ने उपचार के साथ ही मरीजों को विभिन्न रोगों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।
बुखार के आए 35 मरीज
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 23 मरीज आए। इनमें बुखार के 11, त्वचा रोग के छह, खांसी के तीन तथा तीन मरीज अन्य बीमारियों के शामिल रहे। इसी तरह से पीएचसी सेमरी तरहर में डॉ. शकील की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 71 मरीज आए, जिनमें बुखार के 24, त्वचा के 25, खांसी के छह तथा नौ मरीज अन्य बीमारियों के शामिल रहे।
त्वचा रोग के आए 18 मरीज
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 48 मरीज आए। इनमें त्वचा रोग के 18, बुखार के 12, बीपी के तीन, मधुमेह के पांच, खांसी के 10 मरीज शामिल रहे। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, अल्पना, सरिता शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
कहीं 101 तो कहीं 190 मरीजों का हुआ इलाज
सिरसिया प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी पड़वलिया में डॉ. मुजाहिद रजा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 101 मरीज आए। इनमें डायरिया के 15, त्वचा रोग के 20, बीपी के आठ, सर्दी-जुकाम के 20, बुखार के 15, शुगर के सात, प्रसूति रोग से संबंधित आठ तथा शेष मरीज अन्य बीमारियों से संबंधित रहे। इसी तरह से टिटिहिरिया पीएचसी में डॉ. अरविंद कुमार के नेतृत्व में मेले का आयोजन हुआ। यहां पर कुल 190 मरीज आए, जिसमें सांस रोग के 22, मधुमेह के 18, पेट दर्द के 18, त्वचा रोग के 38, बुखार व सर्दी खांसी के 35 मरीज सहित शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक
पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक