कटरा पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : कटरा पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकतर पीएचसी में बुखार व त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार के साथ मौसम जनित बीमारियों से बचाव के लिए भी जागरुक किया।
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार हरदत्तनगर गिरंट पीएचसी में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 47 मरीज आए, जिनमें से बुखार के 25, त्वचा रोग के 10 व अन्य बीमारियों के 12 मरीज शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजू खान, अल्पना, सरिता आदि मौजूद रहीं। वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 मरीज आए। इनमें से बुखार के पांच, पेट दर्द के दो, त्वचा रोग के छह तथा मधुमेह के दो मरीज शामिल रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 37 मरीज आए। इनमें बुखार के तीन, खांसी के पांच, त्वचा रोग के 12 तथा अन्य बीमारियों के 13 मरीज शामिल रहे। कटरा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। यहां पर कुल 36 मरीज आए, जिनमें पेट दर्द व उल्टी-दस्त के 10, मधुमेह के चार, त्वचा रोग के पांच, बुखार व खून की कमी के नौ, उच्च रक्तचाप के तीन तथा अन्य बीमारियों के छह मरीज शामिल है। इस दौरान उन्होंने मरीजों को खानपान संयमित रखने तथा धूप से आने के तुरंत बाद शीतल पेय पीने से परहेज करने की सलाह दी।