फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पैरावेट व पशु मित्रों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

Sun, 26 Jul 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। राजकीय पशु चिकित्सालय में तैनात सभी पैरा वेट मैत्री एवं पशु मित्रों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इस दौरान नाराज लोगों ने विभिन्न कार्यों का मानदेय न मिलने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन



पैरावेट अमित मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, संतोष सिंह, आनंद शुक्ला, विनीत तिवारी, कमलेश तिवारी, प्रभाकर यादव आदि ने बताया कि उन्हें मासिक मानदेय नहीं मिलता है। वहीं लगभग एक साल से एफएफडी टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान व पशु गणना का मानदेय भी नहीं मिला है।

जिसके चलते उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट पैदा होने लगा है। इसके विरोध में ही पैरावेट मैत्री संघ के बैनर तले कर्मियों ने मानदेय न मिलने तक एमएफडी टीकाकरण व कृत्रिम गर्भाधान जैसे कार्यों के पूर्ण बहिष्कार का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें