फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अकबरपुर पिपरी गांव में तेंदुआ दिखने से दहशत

Sat, 24 May 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना के अकबरपुर पिपरी में तेंदुए की सूचना के बाद कांबिंग करते वन अ​धिकारी व कर्मी।
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। अकबरपुर पिपरी गांव में शुक्रवार को एक खेत में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुआ की तलाश में गांव में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन

इकौना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर पिपरी निवासी कुछ ग्रामीण शुक्रवार सुबह अपने खेत जा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने खेत में एक तेंदुए को जाते देखा। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने इसकी जानकारी विभाग के साथ ही वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। जांच के दौरान चरी के खेत में तेंदुए के पैर के निशान दिखे। डिप्टी रेंजर आरपी सिंह ने बताया कि गांव में तेंदुआ के आने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संभवत यह तेंदुआ राप्ती नदी अथवा पास में मौजूद सरयू नहर में कहीं से तैर करके आ गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें