फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समय से पहले धान खरीद ठप, भटक रहे किसान

Sat, 21 Feb 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का धान खरीदने के लिए शासन की ओर से 28 फरवरी तक की तिथि निर्धारित थी, लेकिन कई केंद्रों पर खरीद ठप हो गई है। आलम ये है कि बी पैक्स लक्ष्मनपुर सेमरहनिया क्रय केंद्र पर 10 फरवरी से ही खरीद बंद है।
विज्ञापन


ऐसा तब है जब किसान अपना धान बेचने के लिए समिति का चक्कर काट रहे हैं। क्रय केंद्र के जिम्मेदार शासन की ओर से खरीद ठप होने का हवाला देकर किसानों को वापस कर दे रहे हैं। शुक्रवार को भी कई किसान बी पैक्स लक्ष्मनपुर सेमरहनिया क्रय केंद्र पहुंचे और खरीद न होने से कुछ देर बाद मायूस होकर घर लौट गए।


-
10 फरवरी से ही बंद है केंद्र
सरकार की ओर से 28 फरवरी तक धान खरीद किए जाने का निर्देश जारी किया गया था। क्रय केंद्र पर इसके लिए बैनर भी लगाए गए थे, जिसके चलते मैंने केंद्र पर भीड़ कम होने पर धान बेचने का सोचा था, लेकिन 10 फरवरी से धान खरीद बंद है।
विज्ञापन

-बरकत अली, किसान
....
खूब काटा चक्कर, लेकिन नहीं बिका धान
धान बेचने के लिए लगातार कई दिनों तक क्रय केंद्र का चक्कर लगाया, लेकिन खरीद के लिए मेरा नंबर नहीं आया। इस बीच अचानक क्रय केंद्र बंद होने की बात कह दी गई, इससे धान नहीं बिक पाया।
-अवधराम, किसान
.....
औने-पौने दाम पर बेचना पड़ेगा धान
क्रय केंद्र पर कई बार अपना धान बेचने गए, लेकिन जिम्मेदारों ने भीड़ होने और बाद में आने की बात कही। 10 फरवरी से क्रय केंद्र बंद कर दिया गया। अब औने-पौने दामों पर धान बेचना पड़ेगा।
विज्ञापन

-राम नरेश यादव, किसान
-
इसमें हम लोगों की कोई गलती नहीं है। शासन की ओर से ही खरीद बंद कर दी गई है।
-शिव पाल यादव, जिला प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें