फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्वास्थ्य शिविर में आए 157 मरीज

Sat, 21 Feb 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 तिघरवा गांव में शुक्रवार को मरीज देखते एसएसबी के चिकित्सक। - संवाद
विज्ञापन
जमुनहा। जमुनहा बीओपी क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर के मजरा तिघरवा में शुक्रवार को एसएसबी 42वीं वाहिनी बहराइच प्रथम सहायक कमांडेंट डॉ. प्रजापति दीपक कुमार के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गांव के 157 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें 63 पुरुष, 52 महिलाएं व 42 बच्चे शामिल रहे। चिकित्सक ने बताया कि शिविर में खांसी, बुखार व त्वचा रोग के मरीज अधिक रहे। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाएं दी गईं। इस मौके पर कोदिया ए कंपनी के सहायक कमांडेंट प्रशांत भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें