फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गोदाम फुल होने से धान खरीद ठप

Fri, 19 Dec 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह बंद मिला इमलिया करनपुर का क्रय केंद्र। - संवाद
विज्ञापन
गिरंट बाजार। तराई में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की तौल के लिए 38 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, लेकिन खरीद की प्रक्रिया गति नहीं पकड़ पा रही है। धान खरीद की धीमी रफ्तार में जिम्मेदार हुक्मरानों की अनदेखी व विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही का भी बड़ा योगदान है। आलम ये है कि गोदाम फुल होने से जहां कुछ केंद्रों पर खरीद ठप है, तो कुछ केंद्रों का ताला सुबह 11 बजे तक भी नहीं खुलता है। प्रस्तुत है पड़ताल करती हुई रिपोर्ट...
विज्ञापन



जमुनहा तहसील क्षेत्र की बहुउद्देशीय सहकारी समिति इमलिया करनपुर पर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक ताला लटकता नजर आया। वहां मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि 11 बजे समिति खुलती है। समिति के बाहर मौजूद किसान जिलेदार यादव, तिलकराम, राकेश यादव व हरिमंगल सिंह ने बताया कि धान बेचने के लिए जानकारी लेने आए थे, लेकिन समिति बंद होने से वापस जा रहे हैं।

एफसीआई के तिलकपुर क्रय केंद्र पर धान की खरीद होती मिली, लेकिन यहां का गोदाम भरा हुआ है। केंद्र प्रभारी धान की खरीद कर उसे खुले आसमान के नीचे रखवाते नजर आए। प्रभारी ने बताया कि अब तक 2518 क्विंटल धान की खरीद की गई है। जगह न होने के कारण धान को बाहर रखकर पल्ली से सुरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन



बी पैक्स लिमिटेड लक्ष्मनपुर सेमरहनिया के क्रय केंद्र पर भी खरीद ठप मिली। सचिव नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि अब तक 35 किसानों से 1237 क्विंटल धान खरीदा गया है। खरीदे गए धान से दोनों गोदाम फुल हो गए हैं और अब रखने की जगह नहीं है। इसके चलते खरीद नहीं की जा रही है। 20 किसानों के कागज जमा हैं, गोदाम खाली होने पर खरीद की जाएगी।

क्रय केंद्रों पर खरीद हो रही है। जिन केंद्रों पर उठान नहीं हुआ है, वहां धान उठवाया जा रहा है। जल्द ही सभी गोदामों से खरीदे गए धान को मिल पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-नरेंद्र मिश्रा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें