फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर में सक्रिय भागीदारी निभाएं जनप्रतिनिधि : डीएम

Fri, 19 Dec 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इसी क्रम में ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा की निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों संबंधी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। इससे त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि जिले में अनुपस्थित, स्थानान्तरित, मृतक व डुप्लीकेट के रूप में चिह्नित मतदाताओं की सूची बूथवार उपलब्ध है। ऐसे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उस सूची को देखकर तय करें, जिससे कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन


कहा कि मतदाता सूची में नाम न होने पर बीएलओ को जानकारी दें। साथ ही मतदाता सूची में किसी पात्र मतदाता का नाम बढ़ाने के लिए फॉर्म-6 भी भरवाएं। बैठक के बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ डीएम ने ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट आदि को देखा।

इस मौके पर एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम प्रवीण यादव, जिलाध्यक्ष सपा सर्वजीत यादव, भाजपा से संजय कैराती, बसपा से दिनेश गौतम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चरण आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें