फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 15 दिन तक चलेगा ऑपरेशन रक्षा

Sat, 17 Jan 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ऑपरेशन रक्षा को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसपी राहुल भाटी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे नौ विशेष अभियानों में ऑपरेशन रक्षा एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों, मसाज पार्लरों, होटलों, ढाबों व अन्य संदिग्ध स्थानों पर मानव तस्करी कर लाई गईं महिलाओं और बालिकाओं की पहचान कर उन्हें बचाना है।

इसके साथ ही ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी करनी है। जिले में 30 जनवरी तक 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर निरंतर चेकिंग अभियान चलाएं।
विज्ञापन


अभियान के तहत एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई कर ज्यादा से ज्यादा पीड़िताओं बचाएं। बैठक में एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, एएसपी डिप्टी कमांडेंट पीयूष सीन्हा व सीओ नगर सतीश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।ऋ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें