फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छात्रों ने अंग्रेजी व विज्ञान की प्री बोर्ड की परीक्षा दी

Sat, 17 Jan 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बलभद्र प्रसाद गोकरननाथ इंटर कॉलेज में शुक्रवार को परीक्षा देते विद्यार्थी।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी व इंटर की विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी और बेहतर हो सके, इसके लिए प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिले के 127 माध्यमिक विद्यालयों के 23,456 छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा देंगे। प्री बोर्ड परीक्षा में मिलने वाले अंक के अनुसार विद्यार्थी अपनी तैयारियों का आकलन कर सकेंगे।

इसके साथ ही उन्हें सामूहिक रूप से परीक्षा देने का भी अभ्यास हो सकेगा। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा को बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर कराया जा रहा है। इससे छात्रों को समय के अनुसार लिखने की गति का भी अभ्यास हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें