फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 23 में से सिर्फ दो मामलों का ही हो सका समाधान

Sun, 01 Mar 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
शिकायत सुनते डीएम अ​श्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी।   स्त्रोत्र-पुलिस
विज्ञापन
श्रावस्ती। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के सभी आठ थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी कोतवाली भिनगा में मौजूद रहे और फरियाद सुनी। समाधान दिवस में राजस्व वादों की भरमार रही। 23 शिकायतों में से मात्र दो का ही मौके पर समाधान हो सका।
विज्ञापन



कोतवाली भिनगा में सुनवाई के दौरान डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने कहा कि सभी अधिकारी फरियादियों के साथ नम्र व्यवहार करें और गंभीरतापूर्वक समस्या निस्तारण करें। समाधान दिवस में भूमि विवादों की अधिकता होने पर डीएम ने फटकार लगाते हुए सभी शिकायतों को सूचीबद्ध करने और पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर उनके निपटारे का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि संयुक्त टीमों ने क्या कार्रवाई की और तय समयावधि के अंदर निस्तारण हुआ कि नहीं हुआ, इसकी जांच करवाई जाएगी। एसपी राहुल भाटी ने थाना प्रभारियों को मौके पर जाकर समस्याओं की यथा स्थिति जानने व उनके निपटारे का निर्देश दिया।
विज्ञापन


समाधान दिवस में हरदत्त नगर गिरंट में राजस्व संबंधी एक शिकायत, इकौना में राजस्व व पुलिस संबंधी एक-एक, मल्हीपुर में पुलिस से संबंधित दो, सिरसिया में राजस्व से संबंधित तीन, कोतवाली भिनगा में पांच राजस्व व दो पुलिस से संबंधित शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया।

सोनवा थाने में एक राजस्व व एक पुलिस से संबंधित, नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती में दो राजस्व से संबंधित और गिलौला में दो राजस्व व दो पुलिस से संबंधित शिकायतें आईं। सभी के निस्तारण के लिए टीमें बनाकर मौके पर भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें