नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती में आयोजित शांति समिति की बैठक में जानकारी देते थाना प्रभारी। -संवा
कटरा। होली को लेकर शनिवार को नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी लाल साहब सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारी संख्या में क्षेत्रीय प्रधान व धर्मावलंबी शामिल हुए। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने गांव में आपसी सौहार्द के साथ होली मनाएं। डीजे बजाएं, लेकिन ध्वनि प्रदूषण से बचें। अराजक तत्वों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ जायसवाल, प्रधान कटरा छांगुर प्रसाद, राजकुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, रामकुमार गुप्ता, अरविंद कुमार चौधरी, सतीश शुक्ला, नंदलाल आदि मौजूद रहें।