जेतवन परिसर में भ्रमण करते अनुयायी। - संवाद
कटरा। थाईलैंड के 35 अनुयायियों का दल शनिवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी ने बौद्ध भिक्षु काग के नेतृत्व में पारंपरिक अंदाज में पूजन-अर्चन किया। इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा में भिक्षु काग ने बताया कि गौतम बुद्ध के जीवन का महत्व उनकी शिक्षाओं में निहित है, जिसमें अहिंसा, करुणा व शांति मुख्य है। बौद्ध धर्म लोगों को आंतरिक शांति और आत्मज्ञान की ओर ले जाता है। सच्ची खुशी हमें बाहरी सुख-सुविधाओं में नहीं, बल्कि आत्मसंयम व आत्मज्ञान से मिलती है। राजकुमार सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध बनने तक का उनका सफर त्याग, धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है। सभा के बाद अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण किया।