फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

86 शिकायतों में सिर्फ 26 का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी थानों को मिलाकर कुल 86 मामले आए, इनमें से 26 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की टीम गठित कर मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी टीके शिबु ने की। जहां उन्होंने लेखपाल एवं ग्राम पंचायत अधिकारी को विकास की मुख्य धुरी बताते हुए गांव में हो रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी उन्हें किसी भी प्रकार की गतिविधियां मिलती है तो तत्काल वह उच्चाधिकारियों को सूचना दें।
जिससे संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसपी अरविंद कुमार मौर्या के साथ सिरसिया थाने पहुंच कर समस्याओं को सुना। वहीं मल्हीपुर व सोनवा थाने में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम योगानंद पांडेय व एएसपी बीसी दुबे ने की। जहां मामलों के निस्तारण के लिए लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही सरकारी जमीनों में किसी भी प्रकार का कब्जा न होने देने अन्यथा संबंधित क्षेत्र के लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान जिले के थानों में कुल 86 मामले आए। इनमें से 26 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की टीम गठित कर मौके पर भेजी गई है।
समाधान दिवस पर भिनगा में उप जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, तहसीलदार राज कुमार पांडेय मौजूद रहे। वहीं इकौना व थाना गिलौला थानों पर आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें