फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विज्ञान प्रदर्शनी में एक विद्यालय से दो छात्र करेंगे प्रतिभाग

Thu, 23 Oct 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला में 24 अक्तूबर तो जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक विद्यालय से मात्र दो छात्र ही प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन


छात्रों में नवाचार व विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रत्येक विद्यालय से दो छात्रों को शामिल किया जाएगा। विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि दो से अधिक छात्रों का प्रस्ताव न भेजें। यदि कोई विद्यालय दो से अधिक छात्रों का प्रस्ताव भेजेगा तो उसे प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रदर्शनी में चयनित छात्रों को प्रथम पुरस्कार के रूप में चार हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन हजार व तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रुपये की राशि दी जाएगी। जूनियर व सीनियर वर्ग के पांच-पांच छात्रों को 500-500 रुपये की नकद राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें