श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अभी जारी है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, दो व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं। जिन्हें एहतियात बरतने का निर्देश देते हुए घर भेजा गया है।
जिले में मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में गिलौला के सोनवा निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसे होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास के लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं, सिरसिया के चिर्रीपुर व हरिहपुररानी के गद्दीपुरवा निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ भी हुआ है।
जिले में अब तक 2,12,073 लोगों के कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 2,11,262 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 1,341 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 21 एक्टिव केस हैं। भिनगा में पांच व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरतकर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।