फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में एक व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जारी की गई रिपोर्ट में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1231 पहुंच गई है, वहीं दो लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। मौजूदा समय कोरोना के 23 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को सिरसिया बाजार निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली, जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में लोगों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही दो लोग ठीक हो गए।
जिले में मौजूदा समय कुल 23 एक्टिव केस हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि सावधानी बरत कर ही कोरोना से बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें