फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

बौद्ध परिपथ पर सरयू नहर पुल के निकट मोड़ पर हादसा
कटरा(श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित डकाही गांव के पास सरयू नहर पुल के निकट मोड़ पर तेज रफ्तार पिकप ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दिया। इसमें मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची श्रावस्ती मार्डन थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इटवरिया चिचड़ी निवासी विनय कुमार यादव (30) कटरा मे फोटो स्टूडियो की दुकान करता था। जिसने शादी समारोह मे कैमरे की बुकिंग की थी। बुधवार शाम विनय कैमरा लेकर बाइक से गोपालपुर गांव की ओर बुकिंग मे जा रहा था। इस दौरान उसके साथ लोहनिया फार्म निवासी संदीप (28) व विशाल (19) भी था। जैसे ही विनय मोटरसाइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थित श्रावस्ती मॉडर्न थाना डकाही गांव के पास सरयू नहर पुल के निकट मोड़ पर पहुंचा। तभी किसी तेज रफ्तार पिकप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें मोटर साइकिल सवार विनय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संदीप व विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची श्रावस्ती मॉडर्न थाना पुलिस ने दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहीं पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें