फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, एक घायल

Mon, 10 Jul 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लालपुर कुशमहवा गांव के निकट रविवार देर रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया। इसकी चपेट में आकर ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की दबने से मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम टंगपसरी गांव निवासी जोखन पुत्र समोखन रविवार देर रात सर्रा बोझी निवासी ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराने जा रहा था।
विज्ञापन


ट्रैक्टर पर उसके साथ जोखन का साढ़ू सिसवा निवासी सुखराम (३४) पुत्र राम दुलारे भी मौजूद था। जोखन तेज रफ्तार ट्रैक्टर लेकर जैसे ही लालपुर कुशमहवा गांव के निकट पहुंचा, उसका अगल पहिया अचानक गड्ढे में चला गया। इससे अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। इस पर सवार जोखन व सुखराम ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग जब तक ट्रैक्टर के नीचे से दोनों को बाहर निकालते सुखराम की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल जोखन को सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर चालक ने मौके से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुखराम की मौत की जानकारी के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें