इकौना (श्रावस्ती)। भाकियू कार्यकर्ताओं की सोमवार इकौना ब्लाक परिसर में मासिक पंचायत आयोजित हुई। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का 50 सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी इकौना को सौंपा।
ज्ञापन में मुख्य तौर पर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा जानवर को गोशाला में संरक्षित किए जाने, सीएचसी इकौना में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करवाने, ब्लॉक स्तर के सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, विधवा पेंशन, शौचालय सहित अन्य योजनाओं से वंचित पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग शामिल थी।
ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के इकौना ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार, तहसील अध्यक्ष शिवकुमार सिंह नायक, लोकतांत्रिक यादव, विजय कुमार, राधेश्याम यादव, लालमणि आर्य, देवतादीन व अशोक कुमार, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। संवाद