फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में जीजा की मौत, साला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। सिरसिया से गिलौला वापस जा रहे बाइक सवार को सोमवार को फोरलेन स्थित हसनापुर गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा की मौके पर मौत हो गई जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। वहीं घायल युवक को जिला चिकित्सालय भेजा गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम मोहमदापुर निवासी अभिषेक पाठक (20) पुत्र पवन कुमार पाठक बाइक से सोमवार को सिरसिया गया था। अभिषेक साला दीपक मिश्रा (18) पुत्र शिवसरन मिश्र निवासी ग्राम चिरैया टंड़वा जिला बहराइच बाइक से गिलौला जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन स्थित हसनापुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। अभिषेक व दीपक बाइक सहित सड़क पर ही दूर जा गिरे। अभिषेक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दीपक को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को बुलाया गया है। यदि उनके द्वारा तहरीर दी जाएगी तो अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें