फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार एक की मौत, एक घायल

Sun, 17 Mar 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगौरा सेमरी मार्ग पर मोहम्मदपुर कला गांव के पास देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

श्रावस्ती। जमुनानी से इकौना के इमिलिया जा रहे एक बाइक पर सवार दो लोगों को शुक्रवार देर रात सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया निवासी राघवराम यादव (65) शुक्रवार को जमुनानी गांव गया था। जहां से वह लालपुर खदरा निवासी वीरेंद्र वर्मा (35) की बाइक से लौट रहा था। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खरगौरा सेमरी मार्ग स्थित मोहम्मदपुर कला गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक भाग निकला। घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने राघवराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वीरेंद्र वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें