फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बीयर व शराब की खेप के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान भचकाही मार्ग पर गंजरी नाला पुल के पास एक ऑटो से अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


सीओ भिनगा आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सीमा पर तस्करी रोकने और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए लगातार गश्त की जा रही है। मंगलवार रात थाना प्रभारी दीपक कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। उसी दौरान संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। उसमें किंगफिशर बीयर की चार पेटियों में 96 केन और मैकडॉवेल्स नंबर वन व्हिस्की की एक पेटी में 48 शीशी मिलीं।

ऑटो सवार भचकाही निवासी आदर्श कुमार ने पूछताछ में शराब को गांव में बेचने की बात स्वीकार की। उसके पास से 400 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें