फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलुहा पुल के नीचे झाड़ियों में मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। वीरपुर खरगूपुर मार्ग स्थित बलुहा पुल के नीचे झाड़ियों में बुधवार को एक वृद्ध की लाश पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर से खरगूपुर जाने वाले मार्ग पर सीमा क्षेत्र में बलुहा पुल स्थित है। जहां बुधवार दोपहर के करीब कुछ राहगीर बैठ कर आराम कर रहे थे। इस दौरान राहगीरों ने देखा कि पुल के नीचे झाड़ियों में कोई व्यक्ति लेटा हुआ है। इस पर राहगीरों ने कई बार आवाज लगा कर पुकारा, लेकिन वृद्ध के शरीर में कोई हलचल उन्हें नहीं दिखी।
इस पर राहगीरों द्वारा फोन पर इसकी सूचना इकौना पुलिस को दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त कराई। वृद्ध की पहचान थाना क्षेत्र के वीरपुर खैरहनिया निवासी बलई सोनकर (65) के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों के सहयोग से झाड़ियों से बाहर निकलवाया। देखने से वृद्ध की शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। लोगों का मानना है कि वृद्ध की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है। वहीं इस बारे में सीओ इकौना बताते हैं कि देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि वृद्ध पुल से नीचे गिर गया हो। जिससे उसकी मौत हो गई हो। लाश का पंचनामा भरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें