फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा में मॉडल थाने के लिए भूमि चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित कटरा पुलिस चौकी को जल्द ही मॉडल थाने का स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर भूमि का चयन भी किया जा चुका है। जिसका बुधवार को एसपी ने मातहतों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद राजस्व लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से भूमि की पैमाइश भी कराई गई।
विज्ञापन

बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में प्रति वर्ष विभिन्न देशों से लाखों की संख्या में बौद्ध अनुयायी आकर माथा टेकते हैं। यहां वर्षा ऋतु में वर्षावास पूजन, फाल्गुन मास में फूल पूजा, शरद ऋतु में दीप पूजा आदि में लाखों बौद्ध अनुयायी शामिल होते हैं। इसके साथ ही बौद्ध तपोस्थली को जैन धर्मस्थली का गौरव भी प्राप्त है।
बौद्ध परिपथ के दोनों ओर बसे तपोस्थली की सुरक्षा के लिए कटरा पुलिस चौकी स्थापित की गई थी। जिसे रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का दर्जा मिला हुआ है। जिसे विगत वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉडल थाना बनाने की घोषणा की थी। जिसके लिए भूमि के चयन का कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

कटरा बाईपास से मथुरा जाने वाले मार्ग के किनारे चयनित इस भूमि का बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने एएसपी बीसी दुबे के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने कटरा चौकी भवन का भी निरीक्षण किया। मौके पर उनके साथ इकौना थाना प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित, कटरा चौकी प्रभारी किसलय मिश्रा, राजस्व निरीक्षक घनश्याम पाठक व हल्का लेखपाल राजकुमार मौर्य सहित अन्य मातहत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें