फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर अधिकारी बर्तें सतर्कता : एसपी

Fri, 13 Mar 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 पुलिस लाइन सभागार में भर्ती परीक्षा की तैयारी बैठक करते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली उप निरीक्षक परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को एसपी राहुल भाटी ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र के पास भीड़ जमा न होने देने और परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में एसपी ने कहा कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए आप सभी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का परीक्षा समाप्ति तक जायजा लें और अवैध गतिविधि, नकल या संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखें। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें। बैठक में एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम व सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें