अंबेडकरनगर। जिले में आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय चयन और ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित की गई है।
जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बताया कि खिलाड़ी https://khelsathi.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ट्रायल का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इन खेलों के लिए बालकों का ट्रायल 23 मार्च को और बालिकाओं का ट्रायल 24 मार्च को आयोजित होगा। 15 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए कई खेलों में चयन किया जाएगा। इनमें कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस शामिल हैं। इन खेलों के लिए बालकों का ट्रायल 23 मार्च और बालिकाओं का ट्रायल 24 मार्च को होगा। इसके अलावा क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल खेलों के लिए भी ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों में बालकों का ट्रायल 25 मार्च को और बालिकाओं का ट्रायल 26 मार्च को रखा गया है।