फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैनाती स्थल पर जरूर निवास करें अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 299 मामले आए। इनमें से 24 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जमुनहा में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की। जहां उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्यालय में बैठकर जन शिकायत सुनने व उसका निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि मामलों का निस्तारण कागज में ही नहीं धरातल पर दिखे। तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर तैनात अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर प्रत्येक दशा में निवास करें। फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए। भूमि विवाद के मामले राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करे।
एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र से कोई फरियादी किसी थानाध्यक्ष पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत करता है तो संबंधित थानाध्यक्ष पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह व इकौना में अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया। इस दौरान जमुनहा में 97 के सापेक्ष मौके पर नौ शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं इकौना में 142 के सापेक्ष 12 व भिनगा में 60 शिकायतों में से तीन शिकायतों का निपटारा किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व फरियादी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें