फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी व अधिकारी सम्मानित

विज्ञापन
इकौना में सम्मानित हुए दुर्गा पूजा समित के पदाधिकारी व अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना में दुर्गा पूजा व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस को सकुशल संपन्न कराने वाले पुलिस अधिकारियों सहित समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके लिए नगरवासियों द्वारा एक समारोह किया गया। जिसमें मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों सहित पूजा समिति के सदस्यों को रविवार देर शाम मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की गई।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा महासमिति इकौना द्वारा रविवार शाम इकौना में एक कार्यक्रम किया गया। जिसमें नगर सहित आसपास आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम व विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में एएसपी बीसी दुबे, एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा, सीओ इकौना तारकेश्वर पांडे, एलआईयू उपनिरीक्षक प्रभाकर सिंह, एसडीओ विद्युत आशीष सरोज, प्रभारी निरीक्षक आरके शुक्ला, कस्बा प्रभारी अर्जुन पटेल व चौकी प्रभारी श्रावस्ती अनिल दीक्षित सहित क्षेत्र के सभी पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी ने कहा कि इस सम्मान के असली हकदार पूजा समितियों के पदाधिकारी व क्षेत्र की जनता है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों का दायित्व होता है कि वह अपने क्षेत्र में त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराए।
एसडीएम व सीओ ने कहा कि इकौना में विसर्जन कार्यक्रम के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को रात में सड़क किनारे खड़ा रखकर दूसरे दिन नदी में प्रवाहित करने की एक कुप्रथा चल रही थी। इस कुप्रथा को दुर्गापूजा महासमिति के प्रयास से खत्म कर विसर्जन के तुरंत बाद ही राप्ती नदी में प्रवाहित कराया गया। जो सराहनीय कदम है।
उन्होंने पूजा समितियों से कहा कि किसी भी धर्म में विसर्जन कार्य सूर्यास्त के बाद नही होता है। अच्छा होगा अगली बार इस कुप्रथा को भी समाप्त कर दिन में ही विसर्जन जुलूस निकालकर भव्य विसर्जन कराया जाय।
इस मौके पर दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष कन्हैया कसौधन, महामंत्री जितेन्द्र कन्थरा, अधिवक्ता रामकुमार शुक्ला, दिवाकर पांडे, आशुतोष पाठक, महेंद्र प्रताप पांडे, ओंकार तिवारी, नरेंद्र जायसवाल, प्यारेलाल मिश्र, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान जय माँ अम्बे जागरण ग्रुप द्वारा देवी जागरण व भजन भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें