फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा तहसील में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद अधिकारियों ने जाति, क्षेत्र, धर्म और भाषा को बिना ध्यान दिये भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करने की शपथ ली। कहा कि हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओपी आर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की याद में प्रति वर्ष सद्भावना दिवस मनाया जाता है। उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। उनकी ओर से देश के लिये किये गये कई सामाजिक और आर्थिक कार्यों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। उनके शब्द आज भी देश के युवाओं को भारत का नेतृत्व करने के लिये प्रेरित करते है।
इस मौके पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी भिनगा चंद्र मोहन गर्ग, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम योगानंद पांडेय, तहसील इकौना व जमुनहा में उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में सद्भावना दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें