फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में अनियमितता पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम डीएम ने जिले में संचालित विकास योजनाओं की मासिक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्रदायी संस्थाओं व विभागाध्यक्षों को योजनाओं को पारदर्शी तरीके से समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया। इसमें अनियमितता व शिथिलता मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ओपी आर्य ने कहा कि जन कल्याण के लिए सरकार जिले में कई विकास कार्य करा रही है। यह कार्य मानक पूर्ण ढंग से समय पर पूरा हो, इसके लिए अधिकारी अपने कार्यालय छोड़कर क्षेत्र में भी जाएं। निर्माणाधीन विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचें तथा उसे समय में पूरा कराएं। यदि कोई कमी प्रतीत हो तो उसकी रिपोर्ट दें। जिससे जिलास्तर पर गठित तकनीकी टीम से जांच करायी जा सके।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिया कि 102 एवं 108 एंबुलेंस को किन-किन स्थानों पर खड़ा किया जाता है उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं की समीक्षा में कहा कि पेंशन पा रहे शत प्रतिशत लाभार्थियों का आधार नंबर व मोबाइल नंबर जोड़ें।
विज्ञापन

महिला कल्याण के लिए संचालित रेस्क्यू वैन 181 का संचालन बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन को बार बार ट्रिपिंग की समस्या दूर करने, कृषि अधिकारी को शत प्रतिशत किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अवनीश राय, एडीएम योगानंद पांडेय, सीएमओ डॉ. वीके सिंह, डीएफओ एपी यादव, पीडी व डीपीआरओ सहित अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें