फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, मांगा आशीष

विज्ञापन
सोनवा तालाब में सूर्यदेव की पूजा करती महिलाएं। - फोटो : सोनवा तालाब में सूर्यदेव की पूजा करती महिलाएं।
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना/वीरपुर। लोक अस्था का पर्व छठ मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न हो गया। नदी, तालाब व झील के घाटों पर महिलाएं सुबह चार बजे से ही पहुंचने लगीं। सूर्योदय होते ही महिलाओं ने अर्घ्य देकर पूजा संपन्न की। इस बीच बारिश की रिमझिम फुहारों ने महिलाओं के धैर्य की खूब परीक्षा ली।
विज्ञापन

जिले में सर्वामाई धाम भिनगा, सीताद्वार झील इकौना व राप्ती नदी के तट पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। महिलाओं ने घाटों पर बनी वेदियों पर दीपक जलाकर फल व मिष्ठान का भोग लगाया। इसके बाद छठी मइया की विधि विधान से पूजा की। सुहागिन महिलाओं ने माता को सिंदूर अर्पित कर एक दूसरे को विशेष तरीके से सिंदूर लगाया और दीप दान किया। इसके बाद हाथ में पूजा की थाली व दूध से भरे लोटे को लेकर सूर्योदय का इंतजार करने लगीं। सुबह छह बजकर 13 मिनट पर भगवान भास्कर की लालिमा फूटते ही उन्हें अर्घ्य देकर सुख-समद्धि की कामना की। इसके बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जल व्रत का पारण किया।
बारिश ने ली परीक्षा
सोमवार रात से ही पड़ रही बारिश की फुहारों ने भी महिलाओं के धैर्य व आस्था की परीक्षा ली। महिलाएं बारिश की फिक्र किए बिना घाटों पर डटी रहीं। बारिश की वजह से अव्यवस्था का भी सामना करना पड़ा। कपड़े लथपथ हो गए और पूजन सामग्री भी गीली हो गई। फिर भी महिलाओं ने पूरी आस्था के साथ छठी मइया की पूजा की।
विज्ञापन

एसएसबी मुख्यालय पर भी हुई छठ पूजा
एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा के परिसर में बने तालाब के घाट पर उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा के नेतृत्व में छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने घाट पर सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा संपन्न की। उप कमांडेंट ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की आत्मा है। पर्व में पारंपरिक वेशभूषा, खान-पान, पवित्रता, अनुशासन तथा सामूहिकता का संगम दिखाई पड़ता है। इस दौरान एसएसबी जवानों व महिलाओं ने उदय होते सूर्य देव को अर्घ्य देकर राष्ट्र की शांति, समृद्धि व एकता के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर उप कमांडेंट सोनू कुमार, गोवर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें