श्रावस्ती। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के क्रम में बुधवार को इकौना तहसील व जमुनहा ब्लॉक परिसर में नुक्कड़ नाटक व गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मौजूद लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी गई।
इकौना तहसील परिसर में परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान गोंडा से आए कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से दुर्र्घटनाओं से बचाव, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के फायदों की जानकारी दी।
वहीं उप जिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा ने कहा कि आये दिन सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं में लोग जान गवां रहे हैं। ऐसे में मोटरसाइकिल सवारों को हेलमेट व चार पहिया वाहन सवारों को सीट बेल्ट लगाना चाहिए, जिससे दुर्घटना से बचा जा सके।
इस मौके पर परिवहन विभाग के पीटीओ रघुवीर सिंह चौहान, देवेंद्र यादव, अधिवक्ता पाटेश्वरी प्रसाद मिश्रा, श्रीधर दूबे, सुशील शुक्ला, अरविंद कुमार तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं जमुनहा तहसील सभागार में एआरटीओ प्रशासन क्यू डब्लू खान व एआरटीओ प्रवर्तन नरेश कुमार वर्मा ने मौजूद ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक करने व मार्ग दुर्घटना रोकने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर टीएन भट्ट, शिवम सिन्हा, ओपी मिश्रा, सुरेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।