फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अब गांवों में भी सुलभ होगा परिवार नियोजन का साधन

Sat, 29 Nov 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में रखे परिवार नियोजन बॉक्स।    - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोगों को अब परिवार नियोजन के साधनों के लिए दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गांव में ही परिवार नियोजन बॉक्स लगाया जाएगा। ऐसे में अब बिना हिचकिचाहट के लोग विभिन्न साधनों का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


बढ़ती आबादी को घटाने के साथ ही एचआईवी जैसी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत अनूठी पहल शुरू की गई है। इसके तहत शीघ्र ही गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों व पंचायत भवनों में परिवार नियोजन बॉक्स लगाया जाएगा।

इसके लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग व पंचायती राज विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। पहले चरण में 400 परिवार नियोजन बॉक्स लगाए जाएंगे। इससे सबसे पहले स्वास्थ्य उपकेंद्रों को आच्छादित किया जाएगा। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र व पंचायत भवनों को शामिल किया जाएगा। इन बॉक्सों की निगरानी व संसाधनों को रखने की जिम्मेदारी संबंधित केंद्र प्रभारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन



नहीं होगी हिचकिचाहट
निरोध हो या गर्भ निरोधक गोलियां, इन्हें लेने के लिए लोगों को मेडिकल स्टोर व दुकानों पर जाना पड़ता है। कई लोग शर्म व झिझक के चलते इन साधनों का प्रयोग करने से भी बचते हैं। ऐसे में या तो उन्हें अनचाहे गर्भ का सामना करना पड़ता है या फिर एचआईवी जैसे रोग की चपेट में जाते हैं। बॉक्सों से परिवार नियोजन के साधन लेने के लिए अब न तो किसी से पूछना पड़ेगा, न ही किसी से जानकारी लेनी पड़ेगी। बाॅक्स पर ही साधनों के प्रयोग करने की विधि भी चस्पा की जाएगी।


सभी गांवों में लगेगा बॉक्स
परिवार नियोजन बॉक्स सभी गांवों में लगाने की योजना है। पहले चरण में 400 बॉक्सों को लगाया जाएगा, इसके बाद आवश्यकता अनुसार और बॉक्स लगाए जाएंगे। परिवार नियोजन के साधन खत्म होने से पहले ही बॉक्सों को भरने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. वीके श्रीवास्तव, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें