फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नगर पालिका भिनगा के उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Fri, 11 Apr 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा के वार्ड नंबर-नौ के सभासद पद के लिए होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना बृहस्पतिवार को आरओ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने जारी की।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका परिषद भिनगा के वार्ड संख्या नौ (सिविल लाइन) में सभासद पद सामान्य वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित है। इसके लिए 15 अप्रैल तक सुबह 11:00 से 03:00 बजे तक नामांकन पत्र की बिक्री होगी। इस दौरान नामांकन पत्र जमा भी होंगे। नामांकन पत्र उम्मीदवार या उसका कोई भी प्रस्तावक जमा कर सकता है। नामांकन पत्रों की जांच तहसील मुख्यालय भिनगा में 16 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे से होगी। नाम वापस लेने की सूचना उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक या उसके निर्वाचन अभिकर्ता आरओ को उनके कार्यालय में 19 अप्रैल को शाम 03:00 बजे से पूर्व दे सकते हैं। आरओ के कार्यालय में 21 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे से उम्मीदवारों को प्रतीक आवंटित होंगे। वहीं मतदान दो मई को सुबह सात से शाम पांच बजे तक प्राथमिक विद्यालय बगुरईया के कक्ष संख्या एक व तीन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें