फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रावस्ती में एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 30 मामले आए। इनमें से एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने मामलों को निस्तारित करने के लिए राजस्व व पुलिस की टीमों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोनवा थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में छह मामले आए। इनमें राजस्व के पांच व पुलिस का एक मामला शामिल है। इस दौरान ग्राम बरदेहरा भारी निवासी रामगोपाल ने भूमि पैमाइश कराने की मांग की। उन्होंने कहा है कि भूमि अनुसूचित जाति के लिए आवंटित है। इसकी अब तक पैमाइश नहीं हुई है। इस पर नायब तहसीलदार जमुनहा विजय प्रकाश गुप्ता ने भूमि पैमाइश कराने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में गिलौला थाने में राजस्व के पांच, इकौना में राजस्व व पुलिस के तीन-तीन मामले आए, जबकि मल्हीपुर में राजस्व के दो, सिरसिया में राजस्व का एक, कोतवाली भिनगा में राजस्व के आठ तथा हरदत्त नगर गिरंट में राजस्व के दो मामले आए। इसमें से किसी भी मामले मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें